Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCBSE Class 10 and 12 Admit Cards Distribution Begins in Bhagalpur
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा: 17 फरवरी से शुरुआत, एडमिट कार्ड वितरण जारी

CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा: 17 फरवरी से शुरुआत, एडमिट कार्ड वितरण जारी

संक्षेप:

भागलपुर में सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड का वितरण जारी है। छात्र शनिवार को स्कूलों में जाकर अपने एडमिट कार्ड ले रहे हैं। वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से नौ केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 4200 छात्र 12वीं और 5250 छात्र 10वीं की परीक्षा देंगे।

Feb 08, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। विद्यालय स्तर पर प्रवेश पत्र का वितरण शुरू होते ही छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सीबीएसई की यह वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शहर के नौ निर्धारित केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा और पारदिर्शता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि छात्र शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा की तैयारी पूरी

सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि इस वर्ष 12वीं के तीनों संकाय (विज्ञान, कला और वाणिज्य) को मिलाकर कुल 4200 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शहर में 5250 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। बोर्ड ने इस बार डेटशीट को इस तरह तैयार किया है कि छात्रों को दो विषयों के बीच फाइनल रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और शिक्षकों को परीक्षा संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।