छात्रों को मिली करियर योजना, कौशल विकास व प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी
अररिया । वरीय संवाददाता अररिया पॉलीटेक्निक कॉलेज संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा

अररिया । वरीय संवाददाता अररिया पॉलीटेक्निक कॉलेज संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा मास्टर लर्नर के अंतर्गत एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता रिग्नेश कुमार एवं रंजीत रौशन का हार्दिक स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को उनका परिचय कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के महत्व के बारे में अवगत कराया और ऐसे सत्रों को भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सत्र के दौरान श्री रिग्नेश एवं श्री रंजीत ने विद्यार्थियों को करियर योजना, कौशल विकास, उद्योग की अपेक्षाओं एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपने करियर, उच्च शिक्षा एवं प्लेसमेंट से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। वक्ताओं ने सभी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्यक्रम प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. प्राची राय के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. लौकुश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने वक्ताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। अररिया फोटो: 06 अररिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में काउंसलिंग सत्र में मौजूद अररिया पॉलीटेक्निक संस्थान के छात्र
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



