ईरान के नेता खामेनई की शहादत पर निकाला कैंडिल मार्च

Mar 03, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिया मस्जिद असानंदपुर से शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु

ईरान के नेता खामेनई की शहादत पर निकाला कैंडिल मार्च

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिया मस्जिद असानंदपुर से शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की शहादत को लेकर कैंडल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने छोटा इमामबाड़ा के पास करबला पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस शोकसभा को संबोधित करते हुए मौलाना नासिर हुसैन ने कहा कि खामेनेई की शहादत से दुनियां के लोगों में अमेरिका और इजरायल के प्रति आक्रोश है। जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने कहा कि खामेनेई हमेशा अमेरिका और इसराइल के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई। सारे देशों की खामोशी अमेरिका और इसराइल के मनोबल को बढ़ा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौलाना तासीर हुसैन ने कहा की इतिहास में जब जब बेइंसाफी हुई है लोगो ने सिद्धांत के साथ विरोध दर्ज किया है। ये सबक हमे इमाम हुसैन ने करबला में दिया था। कैंडल जुलूस में शिया व सुन्नी समुदाय के लोग शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।