Bhagalpur News: भागलपुर : कैंसर प्रभावित गांव में जांच शिविर लगा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को

Bhagalpur News: भागलपुर : कैंसर प्रभावित गांव में जांच शिविर लगा

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र सुल्तानपुर भिट्ठी में कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में डॉ. आकांक्षा व निशांत आजाद के नेतृत्व में टीम लोगों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग पोर्टल पर आवेदन के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर यह शिविर लगा है। दरअसल इस गांव में पहले कच्ची शराब का उत्पादन काफी होता था। इसके लगातार सेवन से गांव के कई लोग पहले ही कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। शराबबंदी के बावजूद शरीर पर शराब का असर अभी भी दिख रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।