Bhagalpur News: मकंदपुर चौक से प्रशासन से हटाया अतिक्रमण
Bhagalpur News: नवगछिया के मकंदपुर चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। एसडीओ रोहित कर्दम और नगर परिषद की टीम ने मिलकर लगभग 20 अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि अतिक्रमण से राहगीरों को समस्या होती थी।

Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। मकंदपुर चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। एसडीओ रोहित कर्दम, कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर रविशंकर सहित नवगछिया नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को मकनपुर चौक पर दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर चौराहे को साफ कराया। अभियान में लगभग 20 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के पहले ही कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटा ली थी। जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। अतिक्रमण हटाने का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीरों को काफी परेशानी होती थी।
कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वरीय अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


