Bhagalpur News: भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन में उमड़ी यात्रियों की भीड़

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: ट्रेन अपने नियत समय शाम 5.30 बजे खुली भागलपुर से अधिकांश टिकट नवगछिया के लिए

Bhagalpur News: भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर से कटिहार के लिए चलने वाली ट्रेन बुधवार को अपने नियत समय शाम 5.30 बजे रवाना हुई। ट्रेन पकड़ने के लिए काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर दिखाई दे रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। भागलपुर से अधिकांश टिकट नवगछिया स्टेशन के लिए कटे। भागलपुर से नवगछिया जा रही महिला यात्री आरती कुमारी और उनकी मां सीमा देवी ने बताया कि वे लोग सुबह वाली ट्रेन से भागलपुर दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए आई थीं। खरीदारी करने के बाद वे लोग शाम वाली ट्रेन से लौट रही हैं।

भागलपुर से कटिहार जा रहे दंपती ने बताया कि शाम के समय ट्रेन चलने से कामकाजी लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ट्रेन के खुलने से पहले यात्रियों की खचाखच भीड़ नजर आ रही थी। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं हो, इसको लेकर सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी की गई थी। अधिकांश यात्रियों के पास सामान दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि भागलपुर से कटिहार चलने वाली ट्रेन में अधिकांश लोग खरीदारी करने के लिए भागलपुर आते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भागलपुर से कटिहार जाने वाली ट्रेन में उमड़ी यात्रियों की भीड़