ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपूर्णिया से बेगूसराय जा रही बस भागलपुर में एनएच 31 पर पलटी, नौ यात्री घायल 

पूर्णिया से बेगूसराय जा रही बस भागलपुर में एनएच 31 पर पलटी, नौ यात्री घायल 

भागलपुर से खरीक प्रखंड कार्यालय एवं अम्भो चौक के बीच एनएच-31 पर तेज रफ्तार से जा रही बस बुधवार दोपहर सड़क किनारे पलट गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के...

पूर्णिया से बेगूसराय जा रही बस भागलपुर में एनएच 31 पर पलटी, नौ यात्री घायल 
खरीक (भागलपुर)। संवाद सूत्र Wed, 08 Jul 2020 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर से खरीक प्रखंड कार्यालय एवं अम्भो चौक के बीच एनएच-31 पर तेज रफ्तार से जा रही बस बुधवार दोपहर सड़क किनारे पलट गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकाला। 

प्रत्यक्षदर्शी मिथुन कुमार ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज होने से घटना हुई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गये। छह को खरीक पीएचसी एवं तीन को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वहीं पीएचसी में भर्ती एक महिला की गंभीर स्थिति होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि बस पूर्णिया से बेगूसराय जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे घटना हुई। घटना के बाद बस चालक सहित अन्य कर्मी भाग निकले। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। 

बस में सवार थे क्षमता से अधिक यात्री 
नवगछिया में सवार हुए पटना निवासी घायल यात्री ने बताया कि बस पर करीब 60 यात्री सवार थे। बस में सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियां उड़ती रही। भीड़ इतनी थी कि यात्री सही तरीके से खड़ा तक नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद भी चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। कुछ यात्री रफ्तार कम करने के लिए चालक से कह रहे थे। किन्तु चालक पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। 

इसी कारण अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खाई में पलट गयी। वहीं बस दो बार पलटी मारने के बाद एक पेड़ से जा टकरायी। अगर पेड़ से नहीं टकराती तो पानी से गड्ढे मे बस चली जाती तो एक बड़ा हादसा हो जाता। उस गड्ढे के नजदीक से ही हाई वोल्टेज तार भी गुजरा है। 

हादसे में ये लोग हुए घायल
नवगछिया बिजली विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी अनंत कुमार (44), पूर्णिया के बनकोनी निवासी अतुला देवी (42) व पुत्र संजीव कुमार (25), बेगूसराय के मोहित कुमार (40), महेशखूंट के गोगरी निवासी सविता देवी (40) व गीता देवी (60), बेगूसराय के रजोरा निवासी आशा कुमारी (30) व बहन उषा कुमारी (28) और खगड़िया के देवरा निवासी मो. बाबर (25) शामिल है।  जिसमे गीता देवी को चिकित्सको ने मायागंज रेफर कर दिया।  
 
 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें