भागलपुर : बंदर के कूदने से बस में लगी आग

Mar 02, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में सरकारी बस स्टैंड पर सोमवार को एक अनोखी घटना घटी। दोपहर करीब 2 बजे, एक बस में आग लग गई, जो एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से शुरू हुई। बस जलकर राख हो गई, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय पर आग पर काबू पा लिया।

भागलपुर : बंदर के कूदने से बस में लगी आग

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी बस स्टैंड में सोमवार को अगलगी की अजीबोगरीब घटना हुई। दोपहर लगभग 2:00 बजे स्टैंड में खड़ी बस में आग लगी और देखते ही देखते जलकर राख हो गई। स्टैंड में मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदर के बिजली के तार पर कूदने से पहले बोर्ड में आग लगी और वहीं से चिंगारी निकलकर बस तक पहुंची। बस स्टैंड के स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। पास में ही मौजूद फायर ब्रिगेड के एक बड़े और एक छोटे वाहन को आग पर काबू करने के लिए लगा दिया गया।

भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि बंदर के बिजली के तार पर कूदने से घटना हुई। जिस बस में आग लगी वह बांका से भागलपुर के बीच चलती है और घटना से कुछ ही देर पहले यात्रियों को उतारने के बाद बस वहां पर खड़ी की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।