
लखीसराय : बंद घर व दुकान से लाखों की चोरी
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में एक बंद घर और दुकान में चोरी की घटना हुई है। मकान मालिक ने थाने में आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि चोरों ने नगदी और कीमती सामान सहित लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव के समीप एक बंद घर और दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार को मकान मालिक ने रामगढ़ चौक थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नंदनामा गांव निवासी जगदीश साव के पुत्र राजकुमार साव अपने घर और दुकान रामगढ़ गांव के समीप बनाये थे। जो रविवार को अपने बच्चों का मुंडन करने को लेकर झुमराज स्थान गया हुआ था। बुधवार की सुबह उक्त सभी लोग वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है।
घर के अंदर जाते ही देखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और घर में रखा नगदी एवं कीमती सामान गायब है। जहां चोरों ने घर में रखा भारत कंपनी के दो गैस सिलेंडर 50 हजार नगदी एवं दुकान में रखा वीडियो ग्राफी कैमरा वगैरह समान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक नगदी और समान लगभग एक लाख से अधिक रुपया का चोरी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते हैं थाने की पुलिस पीड़ित के घर जाकर चोरी की घटना से संबंधित जानकारी लिया एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




