Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBulldozer Operation Clears Illegal Structures for Panchayat Bhawan in Bihar
अररिया:अतिक्रमण  पर चला   बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने नौ घर तोड़े गये

अररिया:अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने नौ घर तोड़े गये

संक्षेप:

कुर्साकांटा में पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित सरकारी जमीन पर बने नौ फूस व टिन की छतरी सहित पेड़ पौधे को बुलडोजर से तोड़ा गया। बीडीओ, सीओ और पुलिस बल मौजूद थे। सरकारी जमीन खाली कराने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन घर नहीं हटाए गए। प्रभावित परिवारों को नई जमीन का पर्चा दिया गया।

Fri, 28 Nov 2025 06:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआकोह लालगंज हाट के निकट वार्ड संख्या तीन में पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित सरकारी जमीन पर बने नौ फूस व टिन की छतरी सहित पेड़ पौधे को बुलडोजर से तोड़ा गया। इस दौरान सिकटी बीडीओ परवेज आलम, सीओ मनीष कुमार चौधरी, राजस्व अधिकारी सतीश कुमार, सिकटी थानेदार रौशन कुमार सिंह, बरदाहा थानेदार मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे। घर तोड़ते समय परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया। सीओ मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि कौआकोह पंचायत के लालगंज हाट के निकट वार्ड संख्या 3 में खाता 309, खेसरा 758 व रकवा 40 डिसमिल जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सरकारी जमीन पर पानो मंडल पिता स्व लखन मंडल, मुन्ना यादव पिता छुतहरु यादव आदि वर्षो से घर बना कर रह रहा था। सरकारी जमीन खाली कराने के लिए इन लोगों को कई बार नोटिस भी भेजा गया। लेकिन उनलोगों के द्वारा घर नहीं हटाया गया। अंत में बुलडोजर लगाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया है। इसके साथ ही जिन परिवारों का घर टोड़ा गया है उनलोगों को साढ़े तीन, साढ़े तीन डिसमिल जमीन का बसागीत पर्चा भी दिया गया है। इसके अलावे नौ अन्य भूमिहीन परिवारों को भी साढ़े साढ़े तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दी गई है।