बांका: मासूम की हत्या से बेलहर में सनसनी, दो नाबालिग गिरफ्तार
बेलहर (बांका) में एक दो वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्ची शुक्रवार को खेलते समय लापता हुई और उसका शव शाम को सड़क पर मिला। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

बेलहर (बांका)। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारे ने बच्ची की हत्या कर शव को ग्रामीण सड़क पर फेंक दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार बच्ची शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दरवाजे पर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद शाम में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उपेंद्र नाथ वर्मा शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया।
वहीं शनिवार पूर्वाह्न करीब दस बजे एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने चंदन नगर गांव के दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है, जो पीड़िता के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



