अररिया: दबंगो ने 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर की हत्या
अररिया के भिट्ठा गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने 65 वर्षीय महादलित वृद्ध बद्री ऋषि की गला रेतकर हत्या कर दी। हमलावरों ने घर में आग भी लगाई। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

अररिया से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी पंचायत अंतर्गत भिट्ठा गांव में पहले से चली आ रही भूमि विवाद में दबंगों ने महादलित परिवार के 65 वर्षीय एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के घर में आग लगाकर दहशत फैला दिया। मृतक वृद्ध रानीगंज नगर पंचायत के बघूवा टोला निवासी स्व मंगल ऋषि का पुत्र बद्री ऋषि था। घटना को लेकर मृतक की पुतोहू ने बताया कि शुक्रवार दिन में बांस काटने को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय वे लोग रात में देख लेने की धमकी देकर चले गए।
इसके बाद शुक्रवार की देर रात को करीब 12 बजे अचानक दस से 12 की संख्या में दबंग बाइक से लेकर लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आये और अचानक हमला बोल दिया। हमला करने आये लोगों ने आंगन में मचान पर सो रहे बद्री ऋषिदेव को गला रेत दिया। इसके बाद वे लोग घर के अन्य लोगो को खोजने लगे। हमला करने आये लोगों ने महादलित परिवार के घर में आग भी लगा दी। घटना को लेकर हो हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद बद्री ऋषिदेव को अधमरे अवस्था मे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, वहां पर चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफ़र कर दिया। पूर्णिया में इलाज के दौरान बद्री ऋषिदेव की मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गयी। इधर शनिवार सुबह एसडीपीओ सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया। एसडीपीओ ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


