कटिहार : प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या,बभनी बहियार में मिला शव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में, मोहजान गांव में एक 22 वर्षीय युवक मनीष कुमार मंडल की प्रेम-प्रसंग के चलते गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब घटना की सूचना मिली, तो ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कटिहार : प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या,बभनी बहियार में मिला शव

कटिहार से आशीष कुमार फलका, एक संवाददाता। बुधवार की देर रात्रि फलका थाना क्षेत्र के छोहार पंचायत के मोहजान गांव स्थित बभनी बहियार में प्रेम-प्रसंग के मामले में एक बाइस वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या करने की मामला घटित हुई है।मृतक की पहचान मनीष कुमार मंडल उम्र-22 वर्ष छोहार गांव निवासी के रूप में हुई है।गुरुवार की अहले सुबह करीब छह बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।मृतक

के पिता अर्जुन मंडल ने पुलिस को पुत्र की हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया है।मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।