पूर्णिया: डंगराह गांव में जमीन विवाद में युवक की सुप्ताअवस्था में गोली मारकर हत्या
पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में रात में 30 वर्षीय युवक मो. शाहजहां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या जमीन के विवाद के चलते की गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। मृतक के पिता का आरोप है कि भू-माफियाओं ने बेटे को निशाना बनाया।

पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट कसबा। बीती देर रात कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्दलपुर पंचायत के डंगराह गांव में एक निर्माणाधीन मकान के भीतर सो रहे 30 वर्षीय युवक की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि जमीन के टुकड़े के लिए हत्या हुई है। घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे की बताया जा रहा है। हथियारबंद अपराधियों ने युवक के सीने में गोली मार दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान काठपुल के मो. क्यूम के 30 वर्षीय पुत्र मो. शाहजहां के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर कसबा थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सुबह समय ही एफएसएल की फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए है। इधर घटना को लेकर मृतक के पिता मो. क्यूम ने बताया कि बेटे का भू माफियों के साथ 18 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रात्रि समय दोनों पिता पुत्र अपने बन रहे नये मकान में सोए थे। मैं छत पर सोया वहीं मेरा पुत्र नीचे कमरे में सोया था। रात्रि के करीब तीन बजे जब टीन के गेट आवाज किया तो नींद टूटी और नीचे आया तो देखा मेरा बेटा शाहजहां खून से लथपथ तड़प रहा है। जिसके कुछ ही क्षण बाद उनकी मौत हो गई। इधर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही कसबा पुलिस दल-बल के साथ डंगराहा पहुंची। घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है, ताकि फिंगरप्रिंट और बैलिस्टिक कड़ियों को जोड़ा जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों की लिखित आवेदन मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कारवाही की जायेगी। शाहजहां की हत्या के बाद से पूरे सब्दलपुर प्रक्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि इलाके में भू-माफियाओं द्वारा मजदूरों और सीधे-साधे ग्रामीणों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने के लिए लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहा है। ग्रामीणों ने जिले के एसपी स्वीटी सेरावत से मांग की है कि इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा दिलाई जाए। बताते चले कि इसी तरह 29 अगस्त 2021 में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई थी। सब्दलपुर गांव के स्व. रामेश्वर ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र दयानंद ठाकुर जमीनी विवाद को लेकर सुबह समय कसबा थाना पहुंच आवेदन सौप कर वापस घर आ रहा था कि इसी दौरान विपक्षी द्वारा जबरन विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से खेत जुताई करने लगा। जिसका विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा विवादित जमीन पर ही दयानंद ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


