अररिया : मारपीट कर किया बेहोश, मृत समझ कर घास के घर में छुपाया, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
पलासी थाना क्षेत्र के द्वार गांव में बोरू कुमार पासवान ने पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों पर मारपीट और बेहोश कर घास के घर में छुपाने का आरोप लगाया है। घटना 9 फरवरी को हुई, जब बोरू को एक फोन पर बुलाकर मारपीट की गई। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के द्वार गांव निवासी बोरू कुमार पासवान ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर बेहोश करने, रस्सी से हाथ पांव बांध कर मृत समझ कर घास के घर छुपा देने का आरोप लगाया है। इस बाबत बोरू ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामदों में कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि लाल शामिल हैं। घटना बीते नौ फरवरी की बताई गई है। थाना में विलंब से सूचना देने का कारण इलाजरत रहना बताया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बोरू पासवान ने बताया कि घटना तिथि को वे अपने भाई के साथ घर में सोये हुए थे।
लगभग 11 बजे रात्रि कानू पासवान मेरे मोबाइल पर फ़ोन किया कि मेरे घर के पास आओ बात करनी हैं। जब वे उनके घर के पास गया तो सभी नामजद कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि लाल एक मात होकर गाली गलौज व मारपीट करते हुए बधार की ओर ले गए। वहां ले जाकर रस्सी से हाथ पैर बांध कर मारपीट करते हुए बेहोश कर दिया। मृत समझ कर मुझे मेरे घास के घर में छुपा दिया तथा मेरे ऊपर घास ढक दिया। इस दौरान उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की। दूसरे दिन जब उनकी मां मुझे दिखी और इलाज के लिये सीएचसी लायी जहां से मुझे पूर्णिया रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



