Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBrother Attacks Brother-in-law with Sword Over Love Marriage Dispute in Bhagalpur

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई पर किया हमला
संक्षेप:
भागलपुर में एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसके पति पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में मो. तबरेज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायल को...
Sep 14, 2025 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर। बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में मो. तबरेज आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रहमानीगंज का बताया जा रहा है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला मोमिना खातून ने बताया उनका भाई प्रेम विवाह से नाराज था। शनिवार हो उनके पति पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पहुंच कर पहले घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




