ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभाई की हत्या का आरोपी हथियार के साथ धराया

भाई की हत्या का आरोपी हथियार के साथ धराया

14 गोली, विंडोलिया, देसी कट्टा बरामद नवगछिया।निज संवादाता। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के...

भाई की हत्या का आरोपी हथियार के साथ धराया
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 20 Feb 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया।निज संवाददाता

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी में पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में जमीन विवाद को लेकर भाई उपेन्द्र मडल की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी अशोक मंडल को अपने सहयोगी के साथ इस्माइलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अशोक मंडल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर बाद अशोक मंडल को अवैध देशी कट्टा 14 गोली विंडो लिया के साथ गिरफ्तार किया। मालूम हो कि उपेंद्र मंडल एवं इसकी पत्नी की हत्या के प्रयास से गोलीबारी की थी जिसमें पत्नी एवं पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही उपेंद्र मंडल की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें अशोक मंडल सहित 5 लोगों को आरोपी बनाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें