महिला वृद्ध और बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे गंगा पार
नाव पर अधिक सवारी बैठेआने की होड़ अधिक सवारी से बढ़ा हादसे का खतरा

नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद नवगछिया, भागलपुर और सीमांचल के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पुल पर आवाजाही प्रभावित होने के कारण अब बड़ी संख्या में लोग महादेवपुर घाट से भागलपुर बरारी घाट तक नाव के सहारे सफर करने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह महादेवपुर घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां नाविकों के बीच अधिक चक्कर लगाने और ज्यादा सवारी बैठाने की होड़ मची रही।
घाट पर अफरातफरी
स्थिति यह रही कि कई नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया। घाट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। भागलपुर की ओर से आने वाली नावों को सही तरीके से किनारे लगने तक नहीं दिया जा रहा था। दूसरी नाव पहले से यात्रियों को बैठाने के लिए तैयार खड़ी रहती थी। जल्दबाजी और अधिक कमाई की होड़ में नाविकों के बीच कई बार कहासुनी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
जान जोखिम में
महिला, बुजुर्ग और बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाव पर चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक नाविक ने घाट पर दूसरी नाव में टक्कर तक मार दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। यात्रियों को सड़क की तरह खींचकर अपनी नाव पर बैठाने की कोशिश की जा रही थी।
सरकार की गाइडलाइन
घाट पर मौजूद आपदा मित्र और स्थानीय गोताखोर लगातार नाविकों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सीमित यात्री बैठाने की अपील करते रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
पुलिस की तैनाती
परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी ने बताया कि घाट पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है हमलोग भी जाकर नजर रख रहे हैं नाविकों को क्षमता से अधिक यात्री नहीं बैठाने को कहा गया है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


