Bhagalpur News: सहरसा: कोसी के कटाव में समाया हाटी का पुल, गांवों का संपर्क टूटा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सहरसा के नवहट्टा में कोसी नदी की उपधारा में तेज कटाव के कारण हाटी गांव के पास पुल ध्वस्त हो गया। इससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की आवाजाही में संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने उचित सुरक्षा कार्य न करने के लिए प्रशासन को दोषी ठहराया है और तत्काल मदद की मांग की है।

Bhagalpur News: सहरसा: कोसी के कटाव में समाया हाटी का पुल, गांवों का संपर्क टूटा

Bhagalpur News: नवहट्टा (सहरसा) से रजनीश की रिपोर्ट सहरसा। कोसी नदी की उपधारा में तेज कटाव के कारण हाटी गांव के समीप बना पुल ध्वस्त हो गया। सोमवार से जारी कटाव के बीच पुल देखते ही देखते नदी में समा गया। यह पुल कोसी पूर्वी तटबंध से हाटी, मुरली, मेंथाही, बकुनिया, बरियाही समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग था। पुल टूटने से सैकड़ों लोगों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले महीने से ही कटाव का खतरा बढ़ने पर जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन से पुल बचाने की मांग की गई थी, लेकिन समय पर सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया।

लोगों ने विभागीय उदासीनता को पुल ध्वस्त होने का कारण बताया है। पुल टूटने से करीब आधा दर्जन गांवों की लगभग 20 हजार आबादी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था और कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: सहरसा: कोसी के कटाव में समाया हाटी का पुल, गांवों का संपर्क टूटा