अररिया : शादी की नीयत से विवाहिता का अपहरण

Apr 07, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक विवाहिता का अपहरण किया गया। पीड़िता की मां ने मुख्य आरोपी मोहम्मद इम्तियाज सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 23 मार्च को हुई, जब पीड़िता ईद मनाने अपने घर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अररिया : शादी की नीयत से विवाहिता का अपहरण

पलासी से शम्स रेजा की रिपोर्ट पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक विवाहिता के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत पीड़िता की मां ने पलासी थाना में मुख्य आरोपी सहित नौ लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। नामजदों में मुख्य आरोपी मोहम्मद इम्तियाज सहित आलम, बीबी अम्बरी, सिरवत, खुर्शीद, जमाल, नाजमीन, इसराईल शामिल हैं। घटना बीते 23 मार्च की बताई गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में पीडिता की मां ने कहा कि उनकी बेटी की शादी चार माह पूर्व हुई थी। ईद मनाने उनकी पुत्री उनके घर आई थी। उसी क्रम में घटना तिथि को मेरी पुत्री रात्रि करीब दस बजे शौच करने बाहर गयी।

काफी देर तक वापस नही लौटी तो खोजबीन करना शुरू कर दिए। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उनकी पुत्री को इम्तियाज साकिन बरहट वार्ड नंबर 13 ने शादी की नीयत से अगवा कर लिया हैं। खोजबीन करने के दौरान जब हम लोग उनके घर गये तो लड़का घर पर नही मिला। उल्टे युवक के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दिया कि लड़की नही मिलेगी। वापस घर लौटने पर पता चला कि उनकी पुत्री घर से 50 हजार रुपया व जेबरात अपने साथ ले गयी हैं। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।