Bhagalpur News: अररिया: आज फटेहाल जीवन जी रहे आजादी के दीवाने कमलानंद का परिवार, कोई सुधि नहीं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से

Bhagalpur News: अररिया: आज फटेहाल जीवन जी रहे आजादी के  दीवाने कमलानंद  का परिवार, कोई सुधि नहीं

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि

ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए कुर्साकांटा प्रखंड के दर्जनों युवकों ने मौत की परवाह किये बगैर स्वतंत्रता अंदोलन में कूद पड़े थे। इसके लिए लिए ये अंग्रेजी फौजों से लाठियां खाई, खून बहाया, जेल गये, यातना सही लेकिन उफ तक नहीं बोले। इन रणबाकुरों में से एक को तो बिटिश फोजों ने मार कर न केवल उनकी हड्डी तोड़ दी बल्कि पांच वर्ष नौ माह 19 दिन भागलपुर के सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। उफ के बदले बोलते रहे भारत माता की जाय। ऐसे जाबांज थे- कुर्साकांटा प्रखंड के कमलदाहा पंचायत के बखरी निवासी कमलानन्द विश्वास। लेकिन दुखद पहलू ये कि आजादी के इस दीवाने के परिवार आज फटेहाल जीवन जीने को विवश हैं। इसके परिवार में आज विधवा पोतुहू, एक पौत्र व एक पौत्री हीं है। स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को किसी प्रकार की लाभ की बात तो दूर न तो कोई जनप्रतिनिधि और न हीं कोई पदाधिकारी हीं हाल-चाल जानने आते हैं। कमलानन्द विश्वास फारबिसगंज में 10 वीं की पढ़ाई के दौरान मात्र 15 वर्ष के उम्र में महात्मा गांधी के 1930 के असहयोग अंदोलन में कूद पड़े थे। 1942 के अन्दोलन तक वे सक्रिय रहे। देश की आजादी में सक्रिय रहने वाले इस नौजवान को ब्रिटिश फौजों ने पांच बार कारावास की सजा सुनाई थी.

जेल में ब्रिटिश सिपाही की बर्बरता के हुए शिकार

1942 के अंदोलन के दौरान हीं गौरी फोजों ने हलधरा हाट पर गिरफ्तार कर फारबिसगंज थाना लेते गया। बाद में अररिया जेल फिर भागलरपुर सेंट्रल जेल भेज दिया। कारावास के दौरान फिरांगियों ने बरर्बता का परिचय देते हुए उनकी बायें हाथ की हड्डी तोड़ दी थी। सेंट्रल जेल भागलपुर में हीं उन्होंने भारत देश के आजाद होने खुशखबरी मिली। 1947 में जेल से आजाद हुआ। वे सेंट्रल जेल में पांच वर्ष नौ माह 19 दिन गुजारे। जेल से निकलने के बाद वे जब तक जिंदा रहे कांग्रेस पार्टी व सामाजिक कार्यों में जुडे रहे।

1972 में आजादी के 25 वें वर्षगांठ पर हुए थे सम्मानित:

भारत देश के आजादी के 25 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र की और से 15 अगस्त 1972 को पूर्व प्रधानामंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने ताम्र पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । वे अब जिन्दा नहीं रहे हैं। एक पौत्र व पौत्र वधु है। उनके पौत्र आनन्द विश्वास ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जंगे आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस परिजनों को खास मौके पर भी याद नहीं किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कमलानंद विश्वास किस स्वतंत्रता आंदोलनों में शामिल हुए?
कमलानंद विश्वास ने 1930 के असहयोग आंदोलन और 1942 के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया: आज फटेहाल जीवन जी रहे आजादी के दीवाने कमलानंद का परिवार, कोई सुधि नहीं