Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBrave RPF Officers Save Women from Train Accidents at Bhagalpur Station
दूसरे दिन भी आरपीएफ ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया

दूसरे दिन भी आरपीएफ ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया

संक्षेप:

भागलपुर स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने दो महिलाओं की जान बचाई। पहली घटना में माधव कुमार ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला को गिरने से बचाया। दूसरी घटना में संजीव झा ने भी एक महिला को ट्रेन की चपेट में आने से रोका। केंद्रीय रेलमंत्री ने जवानों की बहादुरी की सराहना की।

Dec 11, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आरपीएफ जवान ने बुधवार को भागलपुर स्टेशन पर ही ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचा लिया। बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या चार से खुलने के बाद एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान महिला का पैर फिसल गया और गिर गई। यह देख ट्रेन में स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल माधव कुमार ने ट्रेन से कूदकर महिला को रेलवे ट्रैक पर गिरने से बचाया। वहीं मंगलवार को भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शाम 4.35 बजे चलती किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गिर गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरपीएफ जवान संजीव झा ने महिला को खीचकर बाहर निकाला और ट्रेन की चपेट में आने से उसे बचा लिया था। मालदा डीआरएम के अनुसार जिस समय महिला चढ़ने की कोशिश कर रही थी ट्रेन की गति धीमी थी। उन्होंने जवान की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही है। जवानों की सतर्कता के कारण ही चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरने वाली दो महिलाओं की जान बचाई गई। चलती ट्रेन में महिला को बचाने मामले का केंद्रीय रेलमंत्री ने की प्रशंसा चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसलकर गिरने और ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाने की कार्रवाई का केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे आरपीएफ की सराहना की है। ट्वीट कर रेलमंत्री ने कहा है कि आरपीएफ जवान संजीव की बहादुरी ने महिला की जान बचाई। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलकर महिला नीचे गिर रही थी। आरपीएफ जवान की तत्परता से बाल-बाल बची।