खगड़िया: समारोह में अग्निवीरों को किया सम्मानित

Dec 21, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत मे स्थित एक निजी

खगड़िया: समारोह में अग्निवीरों को किया सम्मानित

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत मे स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में देश के सरहद की रक्षा करने वाले अग्निवीर अंकित कुमार एवं मखन् कुमार को सम्मानित किया गया। अवासीय विद्यालय, पूर्वी ठाठा के डायरेक्टर नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा समिति के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर एवं बिहार के आन बान सान अंग वस्त्र गमछा देकर सम्मानित किया। अग्निवीर अंकित कुमार पूर्व मे इस विद्यालय मे शिक्षक के रूप मे शिक्षादान करते थे ।काफी लगन और जुनुन के साथ परिश्रम कर आज अग्निवीर बन गए।दोनो

अग्निवीर अपनी ट्रेनिंग प्राप्त कर फिलहाल घर वापस आये हैं। स्कूल के बच्चे के बीच खुशी में केक काटकर केक और मिठाईयां बांटी गई। दोनों अग्निवीर ने सभी छात्र व छात्राओं के बीच अपने अनुभव को साझा किए। किस तरह से कितनी बाधाओ को पारकर आज इस मुकाम तक पहुचे हैं। सारी बातों की जानकारी बच्चो को जानकारी दी। व्हिबमाता दुर्गा नव युवा समिति, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने छात्र व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि सेना की बदोलत आज हमलोग घर में चैन से रहते हैं। देश की रक्षा सेना ही करती है ।स्कुल के डायरेक्टर नवनीत कुमार निशांत ने बताया कि अच्छे से पढ़ाई करके समाज,माता- पिता और देश का नाम रोशन करो। समरोह मे मंच पर प्रखंड बीस सुत्री क्रियान्वयन समिति ,मानसी के सदस्य सुप्रिया निशांत ,शिझक अमन कुमार, अमर कुमार, शैलेश कुमार, शवनम कुमारी, डोली कुमारी, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;