Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBorder Unity Run Promoting Health and Unity in Araria
अररिया: ‘बॉर्डर यूनिटी रन’:

अररिया: ‘बॉर्डर यूनिटी रन’:

संक्षेप:

अररिया में 13 दिसंबर को सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'बॉर्डर यूनिटी रन' का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सीमा क्षेत्र में जन-सहयोग, एकता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पांच किलोमीटर की मेगा रन और तीन किलोमीटर की विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

Dec 05, 2025 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया। 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की ओर से 13 दिसंबर को बाह्य चौकी कुआड़ी में ‘बॉर्डर यूनिटी रन” का मेगा आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारी में अभी से ही एसएसबी 52वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मी जुट गये हैं। कमांडेंट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जन-सहयोग, एकता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया की ओर से ‘बॉर्डर यूनिटी रन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीमा क्षेत्र में विश्वास, सौहार्द और सुरक्षा-चेतना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत पांच किलोमीटर की मेगा रन का आयोजन गांव दहीपोरा से बीओपी कुआड़ी तक किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही तीन किलोमीटर की पांच (05) रन प्रतियोगिताएं भी विभिन्न सीमा क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस/एसएसबी के जवानों, सीमावर्ती ग्रामीणों, युवाओं एवं स्कूलझ्रकॉलेज के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। बताया कि इस रन के प्रमुख उद्देश्य एसएसबी और सीमा क्षेत्र की जनता के बीच एकता एवं विश्वास को बढ़ावा देना, स्थानीय आबादी में स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिटनेस का महत्व स्थापित करना, व क्षेत्रीय युवाओं को खेल, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। बताया गया कि यह कार्यक्रम न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा बल्कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जनता के मध्य सहयोग एवं परस्पर संवाद को भी सुदृढ़ करेगा। अधिक से अधिक स्थानीय लोगों से इस आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।