खगड़िया: फाइनल में बोबिल फुलवड़िया की टीम का शील्ड पर कब्जा

Jan 01, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बेलदौर के फुलवड़िया में आलमनगर और बोबिल फुलवड़िया टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। बोबिल फुलवड़िया ने 107 रन बनाकर आलमनगर को 57 रन पर समेटते हुए मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब मंटी कुमार को मिला। विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

खगड़िया: फाइनल में बोबिल फुलवड़िया की टीम का शील्ड पर कब्जा

बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के फुलवड़िया स्थित मेला ग्राउंड के खेल मैदान में आलमनगर एवं बोबिल फुलवड़िया टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें बोबिल फुलवड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाया। मैच के आयोजक ने गुरुवार को बताया कि जवाब में उतरी आलमनगर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 57 रनों पर ही सिमट गई। जिससे बोबिल फुलवड़िया की टीम ने टुर्नामेंट के शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच एवं मैंन ऑफ द सीरीज का खिताब बिजेता टीम के खिलाडी मंटी कुमार को दिया गया।

जानकारी के मुताबिक श्री कुमार ने शानदार बल्लेबाजी एवं बॉलिंग कर अपने टीम को विजयी बनाया। अंपायर के रूप दौलत एवं अमित ने भूमिका निभाई, जबकि कॉमेंटटर का भार अंशु व आशीष कुमार ने संभाला। आयोजक टीम के मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता टीम को ग्रामीण अजीत मिश्र, अजय कुमार, रंजीत साह ने शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माइकल झा, बिट्टू सिंह, धीरज सिंह, मोहन यादव, अमन मिश्रा, केशव मिश्रा, सुमन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;