सबौर के बाबूपुर गंगा घाट से पांच नाव का प्रतिदिन हो रहा परिचालन
विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद, बाबूपुर गंगा घाट से प्रतिदिन 5 नावों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें 2 निशुल्क और 3 शुल्क पर हैं। नावों का संचालन मजिस्ट्रेट और पुलिस सुरक्षा के साथ सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक होता है। स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

सबौर, संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद जिला प्रशासन और सबौर प्रशासन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र की रंजदीपुर पंचायत स्थित बाबूपुर गंगा घाट से प्रतिदिन पांच नाव का परिचालन हो रहा है। जिसमें दो निशुल्क और तीन शुल्क लेकर चल रही है। यह सभी नाव दो शिफ्ट में मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में चलाई जा रही है। नाव सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चल रही है। वहीं गंगा उस पार से किसान हरी सब्जियों संहिता अन्य सामान का लेकर सबौर से शहर की ओर पहुंच रही है।घाट किनारे स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
टैंकर और अस्थायी शेड की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही लोगों को नाव पर आने-जाने घाट में उतरने के लिए जेसीबी से उसे समतल किया गया है। सबौर सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि चार मजिस्ट्रेट पुलिस की मौजूदगी में पांच नाव का परिचालन हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधा पानी के टैंकर व्यवस्था की गई है। शौचालय सहित अन्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


