कटिहार: चौथे दिन भी नही हो सका नावों का परिचालन
मनिहारी में रविवार को चौथे दिन भी नाव का परिचालन ठप रहा। यात्रियों को नाविकों ने तीन गुना किराया लिया। राजस्व कर्मचारी ने नाविकों पर नजर रखी। मनिहारी से झारखंड का रिस्ता है, जहाँ हर दिन पांच हजार लोग यात्रा करते हैं। विधायक ने जिलाधिकारी से नाव परिचालन फिर से शुरू करने का अनुरोध किया।

मनिहारी। चौथे दिन रविवार को भी मनिहारी लालबथानी के बीच नाव का परिचालन ठप रहा । यात्री घाट पर मौजूद राजस्व कर्मचारी से नाव परिचालन की बात पुछ कर मायूस होकर बैरंग लौट रहे थे । कुछ नाविक चोरी चुपके प्रशासन से आंख छुपा कर यात्रियो से एक की जगह तीन किराया लेकर लालबथानी के लिए नाव ले जा रहे थे । हालांकि राजस्व कर्मचारी सदानंद मंडल पुरी तत्परता से कड़ी धुप का वगैर परवाह किये गंगा घाट पर नाविको पर अपनी दबिश बनाये हुए थे । मालुम हो की मनिहारी से झारखंड के साहिबगंज जिले का बेटी रोटी का रिस्ता है ।
हर दिन पांच हजार से अधिक लोगो का इस पार उस पार आना जाना होता है । इस परिस्थिति मे अंतरराज्यीय फेरी सेवा के जहाजो के साथ साथ चौदह घाट समुह के नावों का अचानक परिचालन बंद हो जाने से लोगो पर नकारात्मक असर हो रहा है । यात्रियो के कठिनाई को देखते हुए विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर जल्द बाजी मे नाव परिचालन का रास्ता निकालने का अनुरोध किये हैं ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


