बीएन कॉलेज : आमरण अनशन पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी
बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक ठाकुर के खिलाफ छात्रसंघ के सदस्यों का आमरण अनशन छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे अभिषेक कुमार का हालत बहुत ज्यादा बिगड़ जाने पर उनके घर से अभिभावक...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 20 Aug 2019 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें
बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक ठाकुर के खिलाफ छात्रसंघ के सदस्यों का आमरण अनशन छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे अभिषेक कुमार का हालत बहुत ज्यादा बिगड़ जाने पर उनके घर से अभिभावक आए।
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन अनशन तुड़वाने को लेकर कोई पहल नहीं किया है। अनशन स्थल पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि अशोक ठाकुर जहां भी कार्यरत रहे हैं, वहां विवादित रहे हैं। वे हर जगह छात्रों के खिलाफ काम करते हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन उनपर कार्रवाई नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय जिस तरह छात्रों की मांग को दरकिनार कर रहा है, वह निंदनीय है।