बीएन कॉलेज में नैक के अनुरूप होंगी सारी व्यवस्थाएं

Jan 20, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

फोटो है : स्टाफ काउंसिल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा अधूरे भवनों

बीएन कॉलेज में नैक के अनुरूप होंगी सारी व्यवस्थाएं

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बीएन कॉलेज में सोमवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक हुई। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने किया। इस दौरान बारी-बारी से शिक्षकों ने अपने सुझाव एवं विचार कॉलेज के समक्ष रखे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि नैक मूल्यांकन को लेकर जो जरूरी चीजें होती हैं, उस अनुसार ही कॉलेज की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नैक एवं यूजीसी मानकों के अनुरूप संचालित सभी समितियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करना, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के उपाय, एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रदर्शित करने पर सहमति हुई।

इसके अलावा शिक्षकों के लिए शोध कार्य हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, कॉलेज का ऑडिट, अपूर्ण भवन निर्माण कार्य, विद्यार्थी एवं महिला कर्मियों के लिए शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, कक्षा-कक्षों की समुचित व्यवस्था एवं कॉलेज में सम्मेलन एवं सेमिनार के लिए सुसज्जित ऑडिटोरियम की आवश्यकता पर चर्चा की गई। बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने, कॉलेज पत्रिका के प्रकाशन, एनसीसी, खेलकूद, एनएसएस, शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही पुस्तकालय सुविधाओं को बेहतर बनाने, रीडिंग रूम एवं मैगजीन सेक्शन के विकास, जलजमाव की समस्या के समाधान, भूमि क्षरण रोकने एवं कॉलेज परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विचार हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ. फिरोज आलम ने कहा कि बैठक में डॉ. आरती कुमारी, डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, मनीष कुमार, अनंत ऋत्विक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;