
मध्याह्न भोजन का रंग नीला होने पर जहर की आशंका, किया हंगामा
प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर आदिवासी टोला का मामला, फेंका भोजन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर
प्रखंड के दियारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर आदिवासी टोला में बुधवार को मध्यान्ह भोजन के समय बच्चों को खाना का रंग नीला दिखा। वे हैरान हो गए कि कहीं भोजन में कुछ जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला दिया गया है। यह सोचकर किसी बच्चे ने भोजन नहीं किया। कुछ बच्चों ने अपने अभिनभावकों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अभिभावक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद मध्यान्ह भोजन के लिए बना खाना बाहर फेंका गया। स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि अभिभावक एवं बच्चे भी नाराज दिखे। गुरुवार को इस बात की जानकारी मुखिया लक्ष्मण यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को मिली तो सभी विद्यालय पहुंचे।
समाज एवं शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानाध्यापक से लोगों ने पूछा कि खाना में जहर था क्या, लेकिन प्रधानाध्यापक ने कहा ऐसी कोई बात नहीं बल्कि मुझे फंसाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। जबकि लोगों ने सवाल किए कि यदि खाना में जहर नहीं था तो खाना फेंका क्यों गया। इसकी जांच होनी चाहिए, तब मामला शांत हुआ। मुखिया लक्ष्मण यादव तथा कई अभिभावकों का कहना था कि जहर नहीं था बल्कि खाने में नील मिल हुआ था। बीईओ बलदेव ठाकुर ने बताया जहर जैसी कोई बात नहीं था, चावल बनाने के समय नीला दिखने लगा। जिसके बाद उसे फेंक दिया गया। इसके बाद दोबारा चावल बनाकर बच्चों को खिलाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




