ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअकबरनगर बाजार में दो लोगों के मोबाइल उड़ाये

अकबरनगर बाजार में दो लोगों के मोबाइल उड़ाये

अकबरनगर, संवाददाता  सोमवार को अकबरनगर बाजार में श्रीरामपुर के दो लोगों का बाजार में...

अकबरनगर बाजार में दो लोगों के मोबाइल उड़ाये
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 03 Aug 2021 06:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अकबरनगर, संवाददाता 

सोमवार को अकबरनगर बाजार में श्रीरामपुर के दो लोगों का बाजार में सब्जी लेने के दौरान मोबाइल की पॉकेटमारी हो गयी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार अकबरनगर बाजार में श्रीरामपुर का डीबू कुमार सब्जी लेने गया था। इसी दौरान उसके पॉकेट से मोबाइल किसी ने उड़ा लिया। कुछ देर बाद एक अन्य युवक का पॉकेट से मोबाइल उड़ा लिया गया। ग्रामीणों ने बाजार में पॉकेटमारों की खोजबीन शुरू कर दी। शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा तो उससे एक का मोबाइल मिल गया। जबकि दूसरे युवक का मोबाइल नहीं मिल पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें