Bhagalpur News: खून के दलालों की पहचान के लिए ब्लड बैंक में लगेगा सॉफ्टवेयर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सॉफ्टवेयर में रक्तदाताओं के नाम, आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज होगी रक्तदान के लिए

Bhagalpur News: खून के दलालों की पहचान के लिए ब्लड बैंक में लगेगा सॉफ्टवेयर

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की पहचान के लिए सॉफ्टवेयर लगाने की तैयारी चल रही है। इस सॉफ्टवेयर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज होगी। रक्तदान करने से पहले सॉफ्टवेयर में उनकी पहचान को सेव किया जाएगा। जब अगली बार वह व्यक्ति रक्तदान के लिए आएंगे तो सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि पिछली बार उन्होंने कब रक्तदान किया था।

नई पहल

ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस नई पहल से खून के दलालों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरुष रक्तदाता 90 दिन व महिला रक्तदाता 120 दिन की अवधि में दूसरी बार रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन 50 किलो से ज्यादा और उम्र 18 से 65 वर्ष की होनी चाहिए। प्रभारी ने बताया कि खून की दलाली करने वाले लोग तय अवधि से पहले ही कई बार रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन सॉफ्टवेयर में जब उनका आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाएगा, तब दलालों की पोल खुल जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं के लिए टोकन सिस्टम भी लागू किया जाएगा। ब्लड बैंक परिसर में लगे स्क्रीन पर नंबर आने के बाद ही रक्तदाता को रक्तदान के लिए बुलाया जाएगा।

खून के दलालों की समस्या

ब्लड बैंक के कर्मचारियों को धमकाते हैं दलाल : ब्लडबैंक प्रभारी ने बताया कि परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों को दलाल व उनके साथी धमकाते भी हैं। साथ ही बाहर निकलने पर मारपीट की चेतावनी भी देते हैं। ब्लड बैंक परिसर में काम करने वाले लोग डरे सहमे रहते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से खून के दलालों के खिलाफ कई बार पुलिस से लिखित शिकायत भी की गई है। बावजूद पैसे के लालच में खून की दलाली करने वाले गिरोह मरीजों व रक्तदाताओं को झांसे में लेते हैं।

सामान्य प्रश्न

ब्लड बैंक में कौन सा सॉफ्टवेयर लगाया जा रहा है?
मायागंज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की पहचान के लिए सॉफ्टवेयर लगाया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।