Bhagalpur News: क्षितिज प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक ने पूर्व अध्यक्ष अंजना प्रकाश के बेटे क्षितिज प्रकाश की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 25 क्लब सदस्यों और आम लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। 26 अगस्त को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Bhagalpur News: क्षितिज प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

Bhagalpur News: भागलपुर। रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक की ओर से शनिवार को पटल बाबू रोड स्थित रोटरी कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष अंजना प्रकाश के स्वर्गीय पुत्र क्षितिज प्रकाश (सानु) की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 25 क्लब सदस्य और आम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुधा पांडेय ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा की जन्मदिन पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर चन्दना चौधरी, सुधा पांडेय, किरण गोस्वामी, अंजना प्रकाश, बबीता साह, रेणु सिंह, कमला साहू, मृदुला घोष, तबस्सुम परवेज, रोशनी शर्मा, विजय आनंद, नीरज कुमार, वाजिद अंसारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: क्षितिज प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन