Bhagalpur News: कटिहार: खून की बूंदों से लिखी सेवा की इबारत, भाजयुमो के शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा

Bhagalpur News: कटिहार: खून की बूंदों से लिखी सेवा की इबारत, भाजयुमो के शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से बुधवार को ब्लड बैंक, कटिहार में रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह दिखा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव के दौरान जटिलता, ऑपरेशन सहित कई चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मुख्य

अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार के भाव के साथ आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी सहित भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में भास्कर सिंह, अंबेश यादव, राकेश चौधरी और विवेक सिंह सहित अन्य युवा शामिल रहे। मौके पर महेंद्र झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, आरती चौधरी, प्रभात मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जक्शन यादव, अंकित मालाकार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार: खून की बूंदों से लिखी सेवा की इबारत, भाजयुमो के शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान