ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुर'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' पर 13 को दौड़ेंगे भाजपाई

'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' पर 13 को दौड़ेंगे भाजपाई

भाजपा जिले में 13 अगस्त को 'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित करेगी। शनिवार को इसके लिए भाजयुमो की प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और प्रदेश मंत्री...

'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' पर 13 को दौड़ेंगे भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 06 Aug 2017 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिले में 13 अगस्त को 'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित करेगी। शनिवार को इसके लिए भाजयुमो की प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और प्रदेश मंत्री भारतेंदू मिश्रा भी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए एक दौड़ राष्ट्र के नाम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को भागलपुर में इस दौड़ में कम से कम दो हजार युवा भाग लेंगे और सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ेंगे। प्रदेश मंत्री ने कहा कि दौड़ के साथ-साथ कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। 20 अगस्त को जिला स्तर पर और 27 अगस्त को प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। 3 सितंबर को राज्यस्तरीय आयोजन होगा। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की भी योजना है। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिनव कुमार ने की जबकि संचालन अश्विनी जोशी मोंटी ने। धन्यवाद ज्ञापन पूव जिलाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने किया। इस मौके पर मुकेश सिंह, विपुल सिंह, इंदूभूषण झा, कुणाल, ओम, उमाकांत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें