Bhagalpur News: लखीसराय: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला
Bhagalpur News: लखीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान की जानकारी साझा की। जिला प्रभारी संजय सिंह और जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।

Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, जिला प्रभारी संजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पिंकी कुशवाहा ने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी जनसेवा का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्यपद्धति को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता, समन्वय और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
सेवा संकल्प अभियान
जिला प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएं। वहीं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यशाला में भाजपा महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास आनंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

