सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर को किया स्वच्छ

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत

सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर को किया स्वच्छ

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह करीब 8 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां स्वच्छता अभियान 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों का हिस्सा था। कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह तक तीन प्रमुख कार्य दिए गए थे, पहला, झंडारोहण; दूसरा, गांव-बस्तियों में जाकर प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करना और स्वच्छता अभियान चलाना; और तीसरा, लाभार्थियों से संपर्क करना।

ये भी पढ़ें:ग्रामीण खबरें

इसी योजना के अंतर्गत, बिहार में सभी प्रदेश कार्य समिति सदस्यों को पांच गांवों में जाकर लोगों को सम्मानित करने और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन माधोगरिया द्वारा सिमराही बाजार के कोसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और राधा नगर, डुमरी, गणपतगंज एवं महादेव स्थान गांव में जाकर प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।