खगड़िया :भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनायी गई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Jan 24, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया में भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक न्याय के प्रति योगदान को याद किया। भगत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन प्रेरणादायक है।

खगड़िया :भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनायी गई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती

खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खगड़िया में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समरसता और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जितेंद्र यादव, आलोक विद्यार्थी, जिला मंत्री कुंदन सिंह, नवीन कुमार सिन्हा ,जिला मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता मनीष कुमार राय, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्य, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, अजीत कुमार सिंह, विनय रंजन सिन्हा , देवनंद स्वामी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके सामाजिक सुधारों एवं गरीब-पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBJP Celebrates Birth Anniversary of Jananayak Karpoori Thakur in Khagaria
;;;