अररिया: अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फारबिसगंज में भाजपा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समता और समरसता दिवस के रूप में मनाया। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने अंबेडकर के योगदान और उनके विचारों को साझा किया, जो न्याय और समानता का मार्ग दिखाते हैं।

फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज भाजपा की ओर से मंगलवार को सामाजिक समरसता के अग्रदूत एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समता व समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और देश को न्याय व समता पर आधारित एक प्रगतिशील संविधान दिया, जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद मोती खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवन भर अपमान सहते हुए भी अपने विचारों में प्रतिशोध को स्थान नहीं दिया, बल्कि न्याय, समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रताप मंडल, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रभारी रंजीत मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, भाजपा नेत्री नीलिमा साह, वार्ड पार्षद एवं महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह, नीतू माहेश्वरी, प्रियंका सिंह राजपूत, नम्रता सिंह, राहिल खान, किशन शर्मा, दीपक झाबक, आदर्श गोयल, मो. सैयद, शुभम राय, शिव राम शर्मा, अमल ओझा, विपिन जयसवाल, राम जी साह, अरुण निराला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


