किशनगंज: भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
ठाकुरगंज में भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के सदस्यों ने उनके विचारों पर चर्चा की और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज की ओर से बुधवार को भातडाला पार्क में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को महिला मोर्चा के नेतृत्व में ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा ठाकुरगंज मंडल एवं जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्रसेवा के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रीना कर्मकार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ठाकुर, जिला महामंत्री श्रीमती अंजलि मंडल, नगर उपाध्यक्ष चंदन मजूमदार, नगर मंत्री अनामिका दास गुप्ता, नगर महामंत्री मीरा चौधरी, नगर मंत्री मीना अधिकारी एवं महिला मोर्चा मंत्री शिवानी चौधरी मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, पूर्व पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद राज चौधरी, वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, महामंत्री आनंद गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सन्नी झा, नगर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, शिव शंकर महतो, नरेश शाह, छोटू जायसवाल, सुरीत सरकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


