भाजपा की यात्रा में इमानदारी और सिद्धांतों की प्रतिबद्धता मिसाल रही है: श्रेयसी
भागलपुर में भाजपा ने अपने 47 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की बात की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता के लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जीरोमाइल रानी तालाब स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा ने पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में युवा खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी की यात्रा हमेशा राजनीति में ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की मिसाल रही है। राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अंत में स्वयं- के मूलमंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि यही सोच जनता के गहरे विश्वास का कारण बनी है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्षों को भी सम्मानित किया। कार्यकर्ता समागम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की।
उन्होंने भाजपा के राजनीतिक सफर को याद किया। कहा कि एक समय संसद में पार्टी के केवल दो सदस्य थे, लेकिन आज भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चला रही है। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा या उसके गठबंधन की सरकारें सुशासन दे रही हैं। प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ हैं। वे पार्टी के आत्मा हैं, जिसके पसीने से पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंशमणि सिंह, अभय वर्मन और नभय चौधरी ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी होगी। मंच संचालन महामंत्री नितेश सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम के स्वरूप और अवधारणा पर योगेश पांडे ने प्रस्तुत किया।मैं साधारण कार्यकर्ता, पार्टी की दी जिम्मेदारी निभाती हूं: श्रेयसीसबौर। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह ने सूबे के नए सीएम या डिप्टी सीएम की रेस में होने की बाबत सवाल पर कहा कि वह पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसकी ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगी। मैं तो एक खिलाड़ी हूं और खेल भावना के साथ मौजूदा जिम्मेदारी निभा रही हूं। भागलपुर में भी खेल के विकास के लिए यहां के लोगों की इच्छा के अनुसार योजनाएं क्रियान्वित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


