भाजपा ने मनाया होली मिलन, विधायक ने लगाये ठुमके
‘होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार
भागलपुर। वरीय संवाददाता
दो साल के बाद होली की रौनक लौट आई है। भाजपा ने खरमनचक में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें दो हजार लोगों ने ‘होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पुराने कलह, विवाद व आपसी रंजिश को मिटाकर नई ऊर्जा और प्रेम का सामंजस्य स्थापित करने का प्रतीक होली है। यह पर्व लोगों के दिल में उत्साह और उमंग पैदा करता है। देश के चार राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सत्ता में वापस आने से खुशी दोगुनी हो गयी है। इस मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिस पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। होली के गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे..., ‘यूपी में हम फिर भगवा लहराएंगे...आदि गीतों पर कहलगांव भाजपा विधायक पवन यादव, संजीव सिंह, रोशन सिंह आदि ने ठुमके लगाए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, हरवंश मनी सिंह, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी, डॉ. प्रीति शेखर, श्वेता सिंह, डॉ. शंभू दयाल खेतान, श्रवण बाजोरिया आदि मौजूद थे।
