Bhagalpur News: अररिया : नाग पंचमी: पैकपार के प्रसिद्ध बिषहरी स्थान में उमड़े कई जिले के श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: नाग पंचमी के अवसर पर पैकपार गांव के बिषहरी स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के दौरान लोग दूध, लावा, झाप लेकर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन और बलि के लिए लंबी कतारें लगी। आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे और बच्चों ने भव्य मेले का आनंद लिया।

Bhagalpur News: भरगामा, निज संवाददाता। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को पैकपार गांव स्थित प्रसिद्ध बिषहरी स्थान मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला । सुबह से ही मंदिर परिसर में दूध , लावा , झाप आदि लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी । इस दौरान चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच पूजा अर्चना और दर्शन व बलि के लिए लोगों की लंबे कटारे लगी रही । बताया जाता है मंदिर की प्रसिद्ध काफी दूर-दूर तक फैले रहने की वजह से सीमावर्ती सुपौल , मधेपुरा पूर्णिया आसपास के इलाके के हजारों श्रद्धालु पहुंचे ।
ये भी पढ़ें:Bhagalpur News: भागलपुर में विषहरी पूजा
वही मंदिर के प्रांगण में आयोजित भव्य मेले का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया । इधर मंदिर परिसर में नाग देवता की भक्ति में सराबोर रहा पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

