Bhagalpur News: किशनगंज : जिप सदस्य ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज के बिशनपुर में जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्र आंदोलन, कटाव, आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। साथ ही विकास के लिए आवश्यक धन की मांग की। यदि राशि जारी नहीं होती है, तो उन्होंने पद मुक्त करने की अपील की।

Bhagalpur News: किशनगंज :   जिप सदस्य ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

Bhagalpur News: किशनगंज : बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट । बिशनपुर। निज संवाददाता। कोचाधामन जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने डीएम व एसपी को ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते

समस्याओं का विश्लेषण

पिछले दिनों हुए क्षेत्र में हुए छात्र आंदोलन की एसटीएफ से जांच, एंट्री माफिया पर नकेल और कटावरोधक कार्य की उठाई मांग की। जिप सदस्य ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और प्रशासनिक अधिकारियों पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि इस मामले की पारदर्शी जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाए, ताकि उपद्रवी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो और निर्दोषों के नाम केस से हटाए जा सकें। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी, हत्या और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी तथा मवेशी (गाय-भैंस), सोना-चांदी, फल आदि की अवैध 'एंट्री' कराने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया।वहीं जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के पाटकोई कला, डेरामारी, बगलबाड़ी और कुट्टी पंचायत में नदियों द्वारा हो रहे भीषण कटाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मेची, महानंदा और डॉक नदी का पानी इन पंचायतों के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरता है, जिससे हर साल व्यापक भू-कटाव होता है। उन्होंने डीएम से स्थल निरीक्षण करने, अविलंब कटावरोधक बांध निर्माण कराने और पूर्व से लंबित महानंदा बेसिन परियोजना के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। सरकारी उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए ई नासिक नदीर ने कहा कि बीते 8 महीनों से उनके क्षेत्र में जिला परिषद अंश विकास का कोई कार्य नहीं हो सका है। कार्यालय द्वारा राशि उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है।

विकास की अपील

​उन्होंने व्यथित होकर कहा, "जनता की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। विकास राशि के अभाव में जनता की समस्याओं का समाधान करने में समर्थ हो गया हूं। उन्होंने ने डीएम के माध्यम से बिहार सरकार से गुहार लगाई कि यदि क्षेत्र के विकास के लिए मद की राशि जारी नहीं की जा सकती तो उन्हें पद मुक्त कर दिया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ई नासिक नदीर ने किस प्रकार की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा?
ई नासिक नदीर ने जिला समस्याओं, छात्र आंदोलन, कटाव और आपराधिक घटनाओं का ज्ञापन सौंपा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : जिप सदस्य ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत