भागलपुर शहर में भी बर्ड फ्लू फैलने का खतरा, मृत मिले दर्जनों कौए
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के स्विमिंग पूल के पास कई कौए मृत पाए गए हैं। वन और पशुपालन विभाग को सूचित किया गया है। इससे पहले नवगछिया में कौए की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। सुल्तानगंज में भी मृत कौए की जांच की जा रही है।

भागलपुर। भागलपुर शहर में भी बर्ड फ्लू फैलने का खतरा हो गया है। गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर के अंदर स्विमिंग पूल के पास दर्जनों कौए मृत पाए गए। वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। इससे पहले जिले के नवगछिया में कौए की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुल्तानगंज में भी कौए की मौत के बाद सिरम जांच के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


