मृत मुर्गियों के रक्त नमूने कोलकाता भेजे गए

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो : पटना से आई टीम ने कुक्कुट केंद्र को किया सेनिटाइज बर्ड फ्लू की

मृत मुर्गियों के रक्त नमूने कोलकाता भेजे गए

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ढेर सारी मुर्गे-मुर्गियों के मरने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर पटना से एलआरएस टीम भागलपुर पहुंची। क्षेत्रीय निदेशक के साथ टीम ने मुर्गियों के बाड़े को सेनिटाइज किया और रक्त नमूने की रिपोर्ट आने तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रक्त नमूने कोलकाता जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में तीसरी बार बर्ड फ्लू की आशंका पर पटना तक चिंतित है। बरारी पोल्ट्री फार्म को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रक्षेत्र के अंदर सड़कों पर चूना और केमिकल का छिड़काव किया गया है।

पक्षियों के बाड़े के पास भी केमिकल का छिड़काव किया गया है। यहां साफ-सफाई करने वाले कर्मियों और भोजन-पानी देने वाले कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से बाड़े की गतिविधियों की जानकारी प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों को समय रहते देने को कहा गया है।क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक सह केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि दो या तीन अप्रैल से ही मुर्गियों की मौत का सिलसिला जारी है। पहले प्रतिदिन पांच से छह मुर्गियों की मौत होती थी लेकिन जब 103 मुर्गियां मर गईं तब पटना को सूचित किया गया। पटना मुख्यालय में एलआरएस के वैज्ञानिकों के सुझाव पर मृत पक्षियों के रक्त के सैंपल भेजे गए। जिसे एलआरएस ने कोलकाता स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (आरडीडीएल) को ब्लड सैंपल विशेष दूत के माध्यम से भिजवा दिए। वहां से रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।