बाइक झपटमार ने लड़की से मोबाइल लूटा

Mar 01, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर डीवीसी कार्यालय के समीप

बाइक झपटमार ने लड़की से मोबाइल लूटा

बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर डीवीसी कार्यालय के समीप शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के बाद बाइक झपटमार ने सड़क पर चलने के दौरान एक लड़की के हाथ से मोबाइल लूट लिया और भाग गए। लड़की अलीगंज की रहने वाली बताई जा रही है। लड़की अपनी एक अन्य साथी के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी अचानक झपटमार बाइक सवार ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित लड़की बाईपास थाना शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।