बाइक चोरी पर लगाम नहीं, शहर में आधा दर्जन मोटरसाइकिल उड़ा ले गए चोर

बाइक चोरी पर लगाम नहीं, शहर में आधा दर्जन मोटरसाइकिल उड़ा ले गए चोर

संक्षेप:

शहरी क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाएं सभी मामलों में संबंधित

Sep 17, 2025 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरी क्षेत्र में बाइक पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। शहर के थाना क्षेत्रों में 14 और 15 सितंबर को आधा दर्जन बाइक की चोरी हो गई। सभी मामलों को लेकर केस दर्ज किया गया है। वाहन चोरी पर नियंत्रण को लेकर पुलिस के तमाम दावे फेल होते दिख रहे हैं। शहरी क्षेत्र में जिनकी बाइक की चोरी हुई उनमें गोड्डा के रहने वाले अमित भी शामिल हैं। 14 सितंबर को उनकी बाइक तिलकामांझी में चोरी हो गयी। मॉल में खरीदारी करने के दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। 15 सिंतबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित टोडरमल लेन स्थित दवाई दुकान से सबौर निवासी सिट्टू कुमार की बाइक चोरी हो गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

15 सितंबर को ही बरारी के रहने वाले अरुण कुमार की बाइक जोगसर इलाके से चोरी हो गई। उसी दिन भवानीपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार की बाइक जोगसर इलाके से चोरी हो गई। 15 सितंबर को ही जमालपुर निवासी अमन कुमार की बाइक तिलकामांझी लालबाग कॉलोनी से चोरी हो गई। सभी मामलों में संबंधित थाना में केस दर्ज किया गया है। वाहन चोरी में ग्रुप सुपरविजन का निर्देश पर फायदा नहीं वाहन चोरी और गृहभेदन की घटनाओं का ग्रुप सुपरविजन करने को लेकर पुलिस मुख्यालय निर्देश दे चुका है। इसका मतलब है कि ऐसी कई घटनाओं का एक साथ अनुसंधान और जांच। एक साथ कई कांडों को क्लब कर जांच करने से यह पता चल सकेगा कि उन घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह एक ही है या अलग-अलग। जांच में अगर एक ही गिरोह के सदस्यों द्वारा घटनाओं का अंजाम देने की बात सामने आती है तो उनतक पहुंचना आसान होगा और एक साथ कई कांडों का उद्भेदन एक साथ किया जा सकेगा साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी आसान हो जाएगी। जब कांडों की जांच अलग अलग होती है तो अभियुक्तों के बयान पर कांडों का मिलान करना पड़ता है, पुलिस को अन्य थानों से संपर्क करना पड़ता है जिसमें काफी समय लगता है। जिले में 60 से 70 वाहन प्रत्येक महीने चोरी हो रही जिले की बात करें तो दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया की चोरी पर नियंत्रण नहीं हो सका है। प्रत्येक महीने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 60 से 70 वाहनों की चोरी हो रही है। शहरी क्षेत्र में जिन थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की सर्वाधिक घटनाएं हो रही हैं उनमें तिलकामांझी, कोतवाली, जोगसर, मोजाहिदपुर और बरारी शामिल हैं। वाहन चोरी के हॉट स्पॉट की बात किी जाए तो सैंडिस के आस-पास, हटिया रोड, लोहिया पुल और उसके नीचे सब्जी मंडी, आदमपुर, कचहरी परिसर के आस-पास, गुड़हट्टा चौक और मायागंज स्थित अस्पताल शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं में 90 प्रतिशत घटनाएं इन्हीं पांच थाना क्षेत्रों में घटित हो रही हैं।