Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBike Accident Near Lohar Bridge Two Youths Injured in Jamui
जमुई: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

जमुई: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

संक्षेप:

जमुई के सिकन्दरा-नवादा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात को लोहा पुल के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते...

Aug 10, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जमुई, सिकन्दरा-नवादा मुख्य मार्ग के लोहा पुल के समीप शनिवार की रात बाइक के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल दोनो युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां दोनो युवक का इलाज किया गया। वही एक युवक की गम्भीर हालत होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा जिला के महादेव नहर निवासी छोटू कुमार और सन्दीप कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह लोग बाइक पर सवार होकर सिकन्दरा थाना के कुमार गाँव छोटू की बहन से राखी बंधबाने के लिए गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राखी बंधबाने के बाद दोनों लोग बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रात होने के कारण उनलोगों को लोहा पुल का घुमाव रास्ता नजर नही आने के कारण बाइक सीधा पुल से नीचे गिर गया और वह दोनों घायल हो गए। वही चिकित्सक ने बताया कि छोटू की हालत गम्भीर होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया है।