Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihpur Thana Area Sees Major Theft Gold Silver Jewelry and Cash Stolen
सुनसान घर से जेवरात और नकदी उड़ा ले गए चोर

सुनसान घर से जेवरात और नकदी उड़ा ले गए चोर

संक्षेप:

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में सोमवार

Dec 03, 2025 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में सोमवार की दोपहर चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सोने-चांदी की जेवरात और 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए हैं। पीड़िता अंजु देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और चोरी का आरोप अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को वह और उनकी बेटी बाहर गई थीं, घर पूरी तरह खाली था। दोपहर करीब ढाई बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ और खिड़की का ग्रिल उखाड़ा हुआ मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, आठ जोड़ी चांदी की पायल, बीस चांदी के सिक्के, अन्य जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पीड़िता का कहना है कि पहले भी उनके घर में इसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल और नकदी की चोरी हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई संजय कुमार, विद्यानंद तिवारी, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि और राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।